संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत, हत्या की आशंका

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

Sultanpur News - सुलतानपुर जिले के रामपुर हनुमानगंज गांव में एक अधेड़ का शव मिला है। मृतक गया प्रसाद (45) अविवाहित और शराब पीने का आदी था। शव खेत में मिला, जिससे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत, हत्या की आशंका

भदैया (सुलतानपुर), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के रामपुर हनुमानगंज गांव में शनिवार सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गया प्रसाद (45) पुत्र राम अजोर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अविवाहित था और शराब पीने का आदी था। उसका शव गांव के एक खेत में पड़ा मिला, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही देहात कोतवाल धर्मवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए।

प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मृतक के भाई पुन्नवासी ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या की आशंका जताई है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।वहीं, एएसपी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।