ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सुल्तानपुरसुलतानपुर : शालिनी सिंह ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

सुलतानपुर : शालिनी सिंह ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

मोतिगरपुर। संवाददाता पहाड़पुर सराय भीषम निवासी अमरनाथ सिंह की पुत्री शालिनी सिंह क्षेत्रीय युवा...

सुलतानपुर : शालिनी सिंह ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
हिन्दुस्तान टीम,सुल्तानपुरFri, 23 Jul 2021 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

मोतिगरपुर। संवाददाता

पहाड़पुर सराय भीषम निवासी अमरनाथ सिंह की पुत्री शालिनी सिंह क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के रूप में चयनित हुई हैं। इस उपलब्धि पर परिवार व गांव में खुशी की लहर है।

शालिनी सिंह ने रणवीर राजकुमार इंटरमीडिएट कॉलेज बरवारीपुर से गणित विषय से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। केएनआई से बीएससी (गणित) व संत तुलसीदास पीजी कॉलेज कादीपुर से परास्नातक (भूगोल) से करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू की। शालिनी का चयन सबसे पहले सहायक कोषाधिकारी के पद पर हुआ। इसके बाद ग्राम विकास अधिकारी के पद पर चयनित हुईं। उप्र पुलिस में महिला सब-इंस्पेक्टर के पद पर चयनित होने के बाद एक वर्ष की ट्रेनिंग पूरी कर वर्तमान में मेरठ में तैनात थीं। इसी बीच इनका चयन क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के पद पर हो गया। इनके पिता वन विभाग में कार्यरत हैं। माता मीरा सिंह गृहणी हैं। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें