Sultanpur News: बीमारी से सफाई कर्मी की मौत
Sultanpur News: सुलतानपुर के भदैया ब्लॉक में तैनात सफाई कर्मी विजय बहादुर की शुक्रवार को अचानक मौत हो गई। वह बुखार और शरीर में दर्द की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनके निधन से परिवार में कोहराम मच गया है। विजय में दो पुत्र और एक पुत्री हैं, जिनका भविष्य अब अनिश्चित हो गया है।

Sultanpur News: सुलतानपुर। भदैया ब्लॉक क्षेत्र में तैनात सफाई कर्मी की शुक्रवार को बीमारी के चलते मौत हो गई। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं साथी कर्मचारियों और विभागीय अधिकारियों में भी शोक की लहर दौड़ गई। सर्वीपुर गांव निवासी 40 वर्षीय विजय बहादुर पुत्र शिवमूरत सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत थे। बताया गया कि दो दिन पहले उन्हें बुखार और शरीर में दर्द की शिकायत हुई थी। उन्होंने निजी चिकित्सक से दवा ली, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
वह भरथीपुर ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत थे। विजय बहादुर की पहली पत्नी का निधन हो चुका था। उनसे दो पुत्र रविंद्र (26) और सुरेंद्र (22) हैं। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी की, जिससे 14 वर्षीय पुत्री गरिमा है। तीनों बच्चे अविवाहित हैं। पिता की मौत के बाद दूसरी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।


