Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsSultanpur Ration Card Issues Thousands Await Approval Amidst Delays
सुलतानपुर-नहीं हो रही सुनवाई, राशनकार्ड के लिए भटक रहे लोग

सुलतानपुर-नहीं हो रही सुनवाई, राशनकार्ड के लिए भटक रहे लोग

संक्षेप:

Sultanpur News - सुलतानपुर में नए राशनकार्ड के लिए हजारों लोगों ने आवेदन किया है, लेकिन तीन से चार महीने से कार्ड जारी नहीं हो पा रहा है। जिनका कार्ड जारी हुआ है, उन्हें अपने परिवार के सदस्यों के नाम जुड़वाने में भी परेशानी हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में राशनकार्ड जारी किया जा चुका है, लेकिन कई गरीब परिवार अब भी वंचित हैं।

Nov 06, 2025 08:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

सुलतानपुर, संवाददाता। जिले में नए राशनकार्ड बनवाने के लिए हजारों लोगों की ओर से आवेदन किया गया है। राशनकार्ड के लिए आवेदन करने वाले लोग तीन से चार माह से भटक रहे हैं, लेकिन उनका कार्ड जारी नहीं हो पा रहा है। समस्या को लेकर मुख्यालय पर पहुंचने पर वापस जाना पड़ता है। इतना ही नहीं जिन लोगों का कार्ड जारी किया गया है उन्हें भी अपने परिवार के छूटे लोगों का नाम जुड़वाने में परेशानी हो रही है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत गरीबों को राशनकार्ड जारी कर उन्हें हर माह राशन मुहैया कराने का आदेश है। शासन ने ग्रामीण क्षेत्र में जनसंख्या का 80 प्रतिशत व शहरी क्षेत्र में जनसंख्या का 60 प्रतिशत परिवारों को राशनकार्ड जारी करना था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिले में अभी तक अन्त्योदय योजना के तहत 80 हजार 334 राशनकार्ड, पात्र गृहस्थी का तीन लाख 66 हजार 861 परिवारों को राशनकार्ड जारी किया गया है। इसके बाद भी राशनकार्ड से हजारों गरीब परिवार वंचित है। हर साल राशनकार्ड का सत्यापन कर अपात्रों का नाम काटने का फरमान जारी किया जाता है, लेकिन कागजों में अभियान चलाकर कुछ लोगों के कार्ड काट दिए जाते हैं। नए राशनकार्ड के लिए पांच हजार से अधिक आवेदन लंबित है, जिनका राशनकार्ड नहीं जारी हो पा रहा है। अधिकारी व नेताओं तक पहुंच वालों का ही राशनकार्ड जारी हो पा रहा है। इतना ही नहीं राशनकार्ड में परिवार के सदस्यों का नाम बढ़ाने के लिए आवेदन पत्रों की संख्या कम नही है। पूर्ति विभाग के कर्मियों ने बताया कि लक्ष्य के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में राशनकार्ड जारी हो चुका है। किसी का कार्ड कटने पर नया राशनकार्ड ऑनलाइन जारी हो पाता है।