रेलवे के आरक्षण काउंटर तक पहुंचना मुश्किल
Sultanpur News - सुलतानपुर रेलवे जंक्शन को मॉडल रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। हालांकि, निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरक्षण काउंटर और...

सुलतानपुर, संवाददाता। स्थानीय रेलवे जंक्शन को मॉडल बनाया जा रहा है। इसको अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया है। करीब दो वर्ष से अधिक हो गए। निर्माण कार्य जारी है। लेकिन रफ्तार सुस्त है। स्टेशन के सामने ही नई इमारत बनाई जा रही है। इसके कारण आरक्षण काउंटर पूरी तरह से ढंक चुका है। एक संकरी गली से लोग रिजर्वेशन काउंटर तक पहुंच पाते हैं। सुबह शाम यहां भीड़ अधिक होती है। यहां बाइक खड़ी करने में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उच्चीकरण कार्य के चलते बहुत दिनों से सामान्य टिकट काउंटर हॉल वाला रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
वहीं प्लेटफार्म नम्बर एक पर पहुंचने का रास्ता भी बाधित है। इस कारण यहां आने वाले यात्रियों को स्टेशन के उत्तरी छोर पर बनी सीढ़ियों तक जाना पड़ता है। वहीं ई-रिक्शा व आटो चालकों की भीड़ रहती है। अमृत भारत रेलवे स्टेशन के लिए पूर्व सांसद मेनका गांधी के कार्यकाल में 36.90 करोड़ रुपए का बजट पास हुआ था। इसके लिए स्वचालित सीढ़ियों, लिफ्ट, फुटब्रिज के विस्तार, नए बुकिंग काउंटरों, कैंटीन, और बहुमंजिला भवनों का निर्माण शामिल है। प्लेटफार्म नम्बर एक से चार तक एक्केलेटर लगाने की योजना भी है। यहीं नहीं पुराने भवनों की जगह नई इमारतें बनाने का भी प्रस्ताव है। कई नए बुकिंग काउंटर व कैंटीन भी बनाए जाने का प्रस्ताव भी शामिल किया गया है। लेकिन यह कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




