अखंडनगर में आधी रात पुलिस मुठभेड़, कुख्यात गोकश गोली लगने से घायल, चलती फिरती बूचड़खाना समेत तमंचा बरामद
Sultanpur News - सुलतानपुर पुलिस और जौनपुर के एक कुख्यात गोकश के बीच सीधी मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल होकर जमीन प
सुलतानपुर, संवाददाता। सुलतानपुर पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि गोकशी के कारोबारियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है। सोमवार देर रात करीब 1 बजकर 15 मिनट पर थाना अखंडनगर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस और जौनपुर के एक कुख्यात गोकश के बीच सीधी मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और गिरफ्तार कर लिया गया। थाना अखंडनगर पुलिस को रात के अंधेरे में मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि जौनपुर जिले का कुख्यात और वांछित गोकश मोहम्मद आसिफ इलाके में छिपा हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना एक पल की देरी किए रणनीति बनाई और घेराबंदी शुरू कर दी। आधी रात के सन्नाटे में जब पुलिस ने बदमाश को चारों तरफ से घेर लिया और ललकारा तो आरोपी ने आत्मसमर्पण करने की बजाय पुलिसकर्मियों पर ही तमंचे से फायर झोंक दिया।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई
बदमाश द्वारा पुलिस पर फायर किए जाने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने घबराने की बजाय तत्काल जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली सीधे बदमाश को लगी और वह घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने फौरन उसे काबू में लेकर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी अखंडनगर में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है।
गिरफ्तार बदमाश की पहचान
गिरफ्तार बदमाश की शिनाख्त मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद मुजफ्फर निवासी घोषपुर थाना शाहगंज जिला जौनपुर के रूप में हुई है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर गोकशी के 6 संगीन मुकदमे पहले से विभिन्न थानों में दर्ज हैं और यह लंबे समय से फरार चल रहा था। हाल ही में जयसिंहपुर क्षेत्र में हुई गोकशी की एक बड़ी वारदात में भी इसका नाम सामने आया था जिसके बाद से पुलिस इसकी तलाश में थी।
बरामद सामान
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाश के पास से जो सामान बरामद किया वह उसकी घिनौनी करतूतों की पूरी कहानी बयान करता है। एक बोलेनो कार जिसे गोकशी के लिए पूरी तरह तैयार किया गया था। यह चलती फिरती बूचड़खाना लगती है। पुलिस ने आरोपी से 315 बोर का तमंचा जिससे उसने पुलिस पर फायर किया, एक जिंदा कारतूस बरामद की है।
पुलिस का नियंत्रण
मुठभेड़ के बाद से पूरे अखंडनगर क्षेत्र में पुलिस का कड़ा पहरा है। आला अधिकारियों के निर्देश पर संवेदनशील स्थानों पर फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस के अनुसार स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी प्रकार का तनाव नहीं है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


