50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, अवैध तमंचा बरामद

Mar 01, 2026 02:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

Sultanpur News - सुलतानपुर के थाना बल्दीराय में पुलिस और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए। बदमाश आदर्श सिंह के खिलाफ पहले से ही मुकदमा दर्ज था।

50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, अवैध तमंचा बरामद

सुलतानपुर, संवाददाता। जनपद के थाना बल्दीराय क्षेत्र में पुलिस और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि बल्दीराय पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक वांछित बदमाश अवैध असलहे के साथ पारा बाजार की ओर जा रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। जब आरोपी ने खुद को चारों ओर से घिरा देखा तो उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। फायरिंग के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके पर ही उसे दबोच लिया। घायल बदमाश की पहचान आदर्श सिंह पुत्र दशरथ सिंह उर्फ प्रदीप सिंह निवासी ग्राम डोभियारा, थाना हलियापुर के रूप में हुई है। वह थाना हलियापुर से वांछित चल रहा था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर 2025 को जनपद अयोध्या की पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गई थी। आरोप है कि उस समय आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया था और सरकारी असलहा व मोबाइल फोन छीन लिए थे। इस घटना के संबंध में थाना हलियापुर में मुकदमा दर्ज है। मुठभेड़ में घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान हुई इस मुठभेड़ में आरोपी द्वारा की गई फायरिंग के जवाब में आत्मरक्षा में कार्रवाई की गई। बरामद अवैध शस्त्र को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।