Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsSultanpur Panchayat Meeting Approves Over 23 Crore Development Works
23 करोड़ से अधिक के कार्य योजनाओं की स्वीकृति दी गई

23 करोड़ से अधिक के कार्य योजनाओं की स्वीकृति दी गई

संक्षेप:

Sultanpur News - चांदा, सुलतानपुर में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत प्रमुख सुषमा जायसवाल की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में खण्ड विकास अधिकारी ने 23 करोड़ से अधिक के कार्यों की स्वीकृति का प्रस्ताव रखा, जिसे ध्वनि मत से पारित किया गया। कई विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई और प्रस्तावों को कार्य योजना में शामिल किया गया।

Jan 16, 2026 05:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

चांदा, सुलतानपुर । शुक्रवार को विकास खण्ड प्रतापपुर कमैचा के पंडित दीन दयाल उपाध्याय सभागार में क्षेत्र पंचायत प्रमुख सुषमा जायसवाल की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक हुई । बैठक में खण्ड विकास अधिकारी निशा तिवारी ने 23 करोड़ से अधिक के कार्यों की स्वीकृति का प्रस्ताव रखा गया । जिसे बोर्ड द्वारा ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। बैठक में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंहने भाग लिया । स्वस्थ्य विभाग से डॉ आरसी यादव व ब्लाक के सभी अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे । वही कुछ गांवों से अलग अलग कार्यों का प्रस्ताव भी बीडीसी व प्रधानों ने दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसे लेकर कार्य योजना में शामिल किया गया। सभी विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई। पिछले विकास कार्यों की संस्तुति भी बोर्ड ने की। बैठक में प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रधान अमरदेव सिंह ने सदन में स्वागत भाषण से सबका स्वागत किया। वहीं प्रमुख प्रतिनिधि जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा अरुण कुमार जायसवाल ने बैठक में सभी प्रधानों व बीडीसी सदस्यों का सदन में सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में अवर अभियन्ता आरईएस हिमांशु पाण्डेय, एपीओ आशुतोष वर्मा, एडीओ पंचायत दीपक कुमार, एडीओ आईएसबी विनोद सिंह, एडीओ समाज कल्याण अनुराग पाण्डेय, सचिव रमेशचन्द्र यादव, हरिकेश कुमार, गणेश मौर्या, नीरज सिंह, बृजेश कुमार, धर्मेन्द्र सरोज, प्रधान अमरदेव सिंह, प्रदीप यादव, मुकेश तिवारी, दिनेशचन्द्र, राकेश यादव, मनीष सिंह, नन्दलाल, हरेन्द्र प्रताप सिंह, बीडीसी राहुल मिश्र, लव शुक्ल, रंजय रजक, पहलवान दुबे, राजेश कुमार, बल्ला सिंह, लाल सिंह, सुमित सहित बड़ी लोग मौजूद रहे।