नाला निर्माण समेत करोड़ों की विकास परियोजना पर मुहर

Feb 28, 2026 10:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

Sultanpur News - सुलतानपुर नगर पालिका परिषद की बैठक में चेयरमैन प्रवीन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में टैक्सी स्टैण्ड की नीलामी दरों पर चर्चा हुई। 12 में से 8 एजेंडों पर सदस्यों ने अपनी मोहर लगाई। बैठक में नगरीय विकास योजनाओं और विभिन्न परियोजनाओं के प्रीमियम निर्धारण पर भी चर्चा हुई।

नाला निर्माण समेत करोड़ों की विकास परियोजना पर मुहर

सुलतानपुर,संवाददाता। नगर पालिका परिषद में चेयरमैन प्रवीन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता एवं ईओ लाल चन्द्र सरोज के संयोजन में शनिवार को बोर्ड बैठक आयोजित हुई। जिसमें टैक्सी स्टैण्ड के निर्धारित रेट से कम दर पर नीलामी का मुद्दा छाया रहा। 12 में से आठ एजेंडों पर आठ पर सभासदों ने अपनी मोहर लगा दी। सुबह 11:30 बजे नामित सदस्यों व सभासदों की मौजूदगी में बोर्ड बैठक की शुरूआत होकर शाम तक गहमागहमी के बेची हुई। जिसमें नगरोदय योजना से ट्रांसपोर्टनगर में बनी दुकानों के प्रीमियम निर्धारण,सुंदर लाल सुपर मार्केट बने एलआईसी के तीन खाली हाल, वेदांती आश्रम तक जाने के लिए परिवार न्यायालय के सामने से प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेन्द्र प्रसाद गेट से आश्रम तक नाला निर्माण शामिल किया।

वहीं जीजीआईसी के पीछे स्टैण्ड के सामने सेल्फ फाइनेंस से दुकानों के निर्माण, वर्ष 2026-27 के नियमावली के तहत स्टैण्ड आदि का ठेका और पुनरीक्षित नामांतरण शुल्क निर्धारण गजट, नगरीय ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन,बारात घर के संचालन, होली व ईद मिलन और नवरात्रि व्यवस्था, बोर्ड की प्रत्याशा में कराए गए कार्य, प्रदर्शनी व पर्यावरण पार्क में विभिन्न आयोजन पर शुल्क का निर्धाण शामिल किया गया। यहां बैठक पूर्वमंत्री सुलतानपुर विधायक विनोद सिंह, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सभी सभासद,लेखाकार सुनील श्रीवास्तव,एई संतोष कुमार, सफाई निरीक्षक अधूलिका, प्रधान लिपिक पुनीत गुप्ता,निर्माण लिपिक कपिल श्रीवास्तव आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।