Sultanpur Manrega Scheme Faces Payment Delays 89 Crore Pending मनरेगा में 82 करोड़ के सापेक्ष 12 करोड़ का भुगतान, Sultanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsSultanpur Manrega Scheme Faces Payment Delays 89 Crore Pending

मनरेगा में 82 करोड़ के सापेक्ष 12 करोड़ का भुगतान

Sultanpur News - सुलतानपुर में मनरेगा योजना के तहत 2024-25 में पक्के कार्यों का 89 करोड़ रुपए बकाया है। शासन ने केवल 12 करोड़ रुपए रिलीज किए। भुगतान की तिथि निर्धारित होने पर ग्राम प्रधान और सामाग्री प्रदाताओं की भीड़...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरFri, 12 Sep 2025 05:56 PM
share Share
Follow Us on
मनरेगा में 82 करोड़ के सापेक्ष 12 करोड़ का भुगतान

सुलतानपुर। जिले में मनरेगा योजना के तहत वर्ष 2024-25 में हुए पक्के कार्यों की सामाग्री का 89 करोड़ रुपए बकाया था, लेकिन शासन की ओर से कई माह केवल 12 करोड़ रुपए रिलीज किया गया। गुरुवार को भुगतान होने की तिथि निर्धारित होने से सुबह से ही ग्राम प्रधान व मनरेगा में सामाग्री देने वाले लोगों की आने का सिलसिला ब्लॉकों पर शुरू हो गया। धनराशि बहुत कम रिलीज होने से भुगतान करने में काफी समस्या थी। जिससे कई ग्राम प्रधान जनप्रतिनिधियों से फोन भी अधिकारियों को कराया लेकिन कुछ देर में 12 करोड़ का रिलीज बजट समाप्त हो गया। कई ग्राम प्रधानों ने बताया कि कई माह बाद भी आधा-अधूरा बजट मिलने से समस्या हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।