उघरपुर के लेखपाल पर मुकदमे को लेकर याचिका दाखिल

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

सुलतानपुर के धम्मौर थाना क्षेत्र में रामराज ने क्षेत्रीय लेखपाल और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की याचिका दी है। आरोप है कि लेखपाल ने उनकी छप्परनुमा मकान में आग लगाई, गाली-गलौज की और उनकी बेटी को जलाया। घटना में उनका सामान भी नष्ट हो गया।

उघरपुर के लेखपाल पर मुकदमे को लेकर याचिका दाखिल

सुलतानपुर। धम्मौर थाना क्षेत्र के उघरपुर निवासी रामराज ने छप्पर गिराने, आग लगाने, बेटी को जलाने और गाली-गलौज के आरोप में क्षेत्रीय लेखपाल और उनके साथियों पर मुकदमा दर्ज कराने की याचिका पेश की है। याचिका में बताया कि पूर्वजों के समय से जिस छप्परनुमा मकान में रहते रहे उसी में समूह से लोन लेकर पिलर बनवा रहे थे। आरोप है कि 28 नवंबर 2025 को दोपहर में लेखपाल राजीव मिश्र निवासी बरजी सरायगोकुल थाना कूरेभार तीन अन्य लोगों के साथ उसके घर पहुंचे और पिलर बनाने से रोका। जातिसूचक गाली देते हुए पिलर और दीवार गिराकर चले गए। बाद में आरोपियों पर छप्पर में आग लगाने का आरोप भी लगाया जिसमें पांच साल की बेटी झुलस गई और छप्पर तथा गृहस्थी का सामान राख हो गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।