सुलतानपुर-लम्भुआ विधायक ने कोविड हास्पिटल का किया निरीक्षण
सुलतानपुर। हिन्दुस्तान संवाद विधायक लम्भुआ देवमणि दुबे मंगलवार को कोविड एल वन व एल...

सुलतानपुर। हिन्दुस्तान संवाद
विधायक लम्भुआ देवमणि दुबे मंगलवार को कोविड एल वन व एल टू हॉस्पिटल की हकीकत जानने पहुंच गए। पिछले सप्ताह भर से अव्यवस्था व आक्सीजन की किल्लत की चर्चाएं आम थी। तीमारदारों के अनुरोध पर पहुंचकर कर के एनआई हॉस्पिटल की हकीकत देखी। एल वन में ज्यादातर मरीजों को आक्सीजन न मिलने से परेशानी रही। इसके बारे में उन्होंने डॉक्टरों को निर्देशित किया। विधायक ने आक्सीजन का कोटा बढ़ाने के लिये अपर सचिव अवनीश अवस्थी से बात की। वार्ड ब्वाय व स्टाफ बढाने के लिये डीएम से बात की। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त सीएमओ राधा बल्लभ व डॉ आदित्य दुबे मौजूद रहे। एल टू कोविड सेन्टर फरीदीपुर के जिम्मेदार डाक्टर बोले कि सफाई कर्मी ड्यूटी पर नही आते हैं। इसलिए यहां गन्दगी का अम्बार लगा है।
