Sultanpur News: चार तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदले गए
हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Sultanpur News: सुलतानपुर के जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिले के चार तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। ऋतुराज नागर को लंभुआ से कादीपुर, शिवश्री सत्याराज को सदर से बल्दीराय, उमेश चंद्र यादव को कादीपुर से न्यायिक तहसीलदार सदर और सुनील कुमार को बल्दीराय से न्यायिक तहसीलदार लंभुआ भेजा गया है।

Sultanpur News: सुलतानपुर। जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया है। जिले के चार तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं। ऋतुराज नागर को न्यायिक तहसीलदार लंभुआ से तहसीलदार कादीपुर गया, शिवश्री सत्याराज को न्यायिक तहसीलदार सदर से तहसीलदार बल्दीराय बनाया गया है। वहीं उमेश चंद्र यादव तहसीलदार कादीपुर से न्यायिक तहसीलदार सदर व सुनील कुमार को तहसीलदार बल्दीराय से न्यायिक तहसीलदार लंभुआ बनाया गया है।


