
वीरान पड़ी है जिला पंचायत की नवनिर्मित मार्केट
Sultanpur News - सुलतानपुर जिले में जिला पंचायत द्वारा चार करोड़ की लागत से बने कामार्शियल दुकानों का संचालन अभी तक शुरू नहीं हुआ है। दुकानों में शटर नहीं लगे हैं, जिससे मवेशियों का जमावड़ा हो गया है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण लाखों का नुकसान हो रहा है और दुकानदार अपने व्यवसाय नहीं कर पा रहे हैं।
सुलतानपुर, संवाददाता। जिला पंचायत की ओर से चार करोड़ से अधिक लागत से कामार्शियल दुकानों का निर्माण कराया गया है, लेकिन अभी तक संचालन नहीं शुरू हो पाया। मार्केट में बनी दुकानों में शटर तक नहीं लगवाया गया। जिससे आवांटन लेने वाले कुछ लोगों की ओर से शटर लगाया गया है, लेकिन देखरेख नही होने के कारण मवेशियों व नसेड़ियों का जमावड़ा लगता है। विभागीय अधिकारी इससे अंजान बने हुए हैं। शहर के सिरवारा रोड़ पर जिला पंचायत की ओर से कोरोनाकाल के पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय कामार्शियल बाजार के नाम से दो मंजिला लगभग 160 दुकानों का निर्माण कराया गया है।
मार्केट के चारों तरफ बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कराया गया, लेकिन बारिश के मौसम में कालोनी की तरफ बाउण्ड्रीवाल की एक दिवार गिर गई। इसकी अभी तक उसकी मरम्मत नहीं हुई। सामने की ओर से लगे गेट का ताला रात-दिन खुला रहता है। जिससे मवेशियों का आनाजाना लगता रहता है। दुकानों में अभी तक शटर भी नही लगाया गया। जिससे मवेशी दुकानों व गलियारे में गंदगी फैला दिए हैं। मार्केट का संचालन न होने से विभाग को हर माह किराया नहीं मिलने से लाखों का नुकसान हो रहा है। इसके साथ ही नीलामी के माध्यम से दुकान लेने वाले लोग अपना व्यवसाय भी नही कर पा रहे हैं। जिलापंचायत की लापरवाही के कारण दुकानों में वायरिंग के तार व बोर्ड भी चोर उठा ले जा रहे है। कोट मार्केट का निरीक्षण किया गया है। उनकी जानकारी में उक्त समस्या है। कई दुकानों का एग्रीमेन्ट हो चुका है। जिला पंचायत अध्यक्ष बाहर गई हैं। आने पर उनके साथ बैठकर अधूरे कार्यों को पूर्ण कराने की कार्रवाही की जाएगी। हरमीक सिंह, अपर मुख्य अधिकारी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




