Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsSuccessful Children s Sports Competitions Held in Jay Singhpur and Bhadhaiya
सुलतानपुर-भभोट में बच्चों ने किया खेल में शानदार प्रदर्शन

सुलतानपुर-भभोट में बच्चों ने किया खेल में शानदार प्रदर्शन

संक्षेप: Sultanpur News - जय सिंहपुर और भदैंया में शनिवार को बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से किया गया। परिषदीय विद्यालयों के छात्रों ने दौड़, कबड्डी, योगासन, और जिमनास्टिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में कई शिक्षकों और अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Sat, 8 Nov 2025 06:05 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

जयसिंहपुर, संवाददाता। शनिवार को न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय भभोट में किया गया। प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लाक व्यायाम शिक्षक प्रमोद यादव ने किया। जूनियर वर्ग की 100 मीटर की रेस में बालक वर्ग में पीएम श्री भभोट के वीरेंद्र कुमार अव्वल रहे। बालिका वर्ग में जूनियर बिरसिंहपुर की कोमल ने अपनी जीत पक्की की और पहला स्थान हासिल किया। कबड्डी खेल में बालक वर्ग में भभोट की टीम विजेता रही। बालिका वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय रुपिनपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पीएम श्री भभोट के हर्षित पाठक ने सबसे अधिक दूर तक गोला फेंककर सबको चौंका दिया और जीत हासिल की। विजेताओं को पुरस्कृत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। प्रतियोगिता के दौरान प्रधानाध्यापक राकेश कुमार दूबे, संकुल शिक्षक अजय प्रताप सिंह, व्यायाम शिक्षक प्रमोद यादव, राजेन्द्र कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, अवधेश कुमार यादव, शैलेश प्रताप सिंह, ज्ञानेश कुमार जायसवाल, वृजमोहन, रंजीत कुमार, रेखा सिंह, शोभावती, रुचि सिंह, आशीष मिश्रा, रमेश कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। भदैंया संवाद के अनुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय बभनगवां में शनिवार को परिषदीय ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने ध्वजारोहण के साथ किया। छात्रों ने राष्ट्रगान और स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। प्रतियोगिता में आठ न्याय पंचायतों के विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया। आयोजन की कमान खंड शिक्षा अधिकारी शिवशंकर मिश्रा और ब्लॉक व्यायाम शिक्षक शिव प्रताप सिंह के नेतृत्व में रही। दिनभर चली प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दौड़, कबड्डी, योगासन, जिमनास्टिक और पीटी में शानदार प्रदर्शन किया। 50 और 200 मीटर दौड़ में केनौरा के शिवम ने बाज़ी मारी, जबकि 100 मीटर में मीरानपुर के आमिर प्रथम रहे। कबड्डी में प्राथमिक वर्ग में छतौना ने मीरानपुर को 10-7 से हराया। बालिका वर्ग में विकवाजीतपुर की पलक ने 50 और 100 मीटर दोनों दौड़ों में जीत दर्ज की, जबकि 200 मीटर में छतौना की अर्पिता विजेता रहीं। जूनियर बालक वर्ग में कंधईपुर के दिलशाद ने 200 और 400 मीटर दोनों में प्रथम स्थान पाया। कबड्डी में मीरानपुर ने बरुई को 15-8 से हराया। जूनियर बालिका वर्ग में मीरानपुर की आराध्या वर्मा, भदैया की सुधा, और छतौना की सुबिया बानो ने क्रमशः 100, 200 और 400 मीटर में प्रथम स्थान हासिल किया।जिमनास्टिक, योगासन और पीटी में बरुई न्याय पंचायत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता का संचालन मुनेन्द्र मिश्रा और राजकुमार यादव ने किया। समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में कलहु पाल, दिनेश उपाध्याय, गायत्री सिंह, श्रद्धा सिंह, विपिन यादव, ज्योति सिंह, मनोज सिंह, धर्मेंद्र पांडे, राघवेंद्र तिवारी, भारत यादव, प्रमेन्द्र विक्रम सिंह, आशुतोष सिंह, श्याम किशोर दूबे, दिनेश मिश्र सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व अधिकारी मौजूद रहे। खंड शिक्षा अधिकारी शिवशंकर मिश्रा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।