लंभुआ में हंगामेदार रही सपाइयों की बैठक
Sultanpur News - लंभुआ विधानसभा अध्यक्ष सतपाल यादव के नेतृत्व में सपाईयों की बैठक हुई। इसमें बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा की गई। यादव ने कार्यकर्ताओं को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पार्टी की नीतियों को पीडीए के साथ साझा करना है। चुनावी टिकट के लिए पैसे मांगने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ विधानसभा अध्यक्ष सतपाल यादव के नेतृत्व में लंभुआ में सपाईयों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने की कवायद की गई। विधानसभा अध्यक्ष सतपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर हमें बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाना है,पीडीए के साथियों को अपनी पार्टी की नीतियों को बताते हुए उन्हें जोड़ना है। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह भी निर्देश है कि अगर कोई भी नेता किसी भी चुनाव में टिकट के लिए पैसे की मांग करता है तो उसे तत्काल अवगत करवाएं, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर राजबली उर्फ काका, परमात्मा यादव, वंशराज यादव, हरीश यादव, अखिलेश यादव, मुलायम यादव, अली अहमद आदि काफी संख्या में सपाई मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


