पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर के दो पहिए चोरी
Sultanpur News - पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक ट्रेलर से दो पहिए अचानक निकल गए। चालक को इसकी जानकारी नहीं थी और वह आगे बढ़ता गया। एक अन्य चालक ने उसे बताया कि पहिए गिर गए हैं, लेकिन जब वह वापस आया, तो पहिए और पिकअप वाहन गायब थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दोस्तपुर, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक अजीब घटना सामने आयी। जब चलती ट्रेलर से अचानक दो पहिए ड्रम सहित निकल गए। चालक को इसकी जानकारी नहीं हो सकी और वह आगे चलता चला गया। कानपुर देहात जनपद के मंगलपुर थाना क्षेत्र के बलियापुर निवासी रोशन पुत्र कैलाश बाबू ट्रेलर लेकर गुवाहाटी जा रहे थे। सुबह करीब 6 बजे जब वह दोस्तपुर थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 150 के पास पहुंचे, तभी ट्रेलर के पिछले हिस्से से दो पहिए ड्रम सहित निकलकर सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रहे एक अन्य वाहन चालक ने ट्रेलर चालक को बताया कि उसके वाहन के टायर निकल गए हैं।
साथ ही यह भी बताया कि एक अज्ञात पिकअप वाहन चालक उक्त पहियों को अपने वाहन में रखकर चला गया है। सूचना मिलते ही चालक मौके पर वापस पहुंचा, लेकिन वहां न तो पहिए मिले और न ही पिकअप वाहन का कोई पता चला। मामले में चालक ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



