Sultanpur News: पितृ पूजन सुपुत्र का प्रमुख धर्म : दास
हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Sultanpur News: कुड़वार के मझारी गांव में इंद्रसेन दूबे ने अपने दिवंगत पिता कपिल कांत दूबे की पहले पुण्यतिथि पर मूर्ति का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में अयोध्या धाम के महंत बृज मोहन दास भी शामिल हुए। उन्होंने पितृ पूजन को पुत्र का प्रमुख धर्म बताया और मूर्ति स्थापना के प्रयास की सराहना की।

Sultanpur News: कुड़वार। पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर सप्ताह भर से चल रहे पूजन-अर्चन कार्यक्रम के बाद शुक्रवार को मझारी गांव में दिवंगत पिता की मूर्ति का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे दशरथ गद्दी पीठाधीश्वर अयोध्या धाम महंत बृज मोहन दास ने कहा कि पितृ पूजन पुत्र का प्रमुख धर्म है। उन्होंने पिता की मूर्ति स्थापित कराने के लिए इंद्रसेन दूबे के प्रयास की सराहना की। स्थानीय थाना क्षेत्र के मझारी गांव निवासी इंद्रसेन दूबे ने अपने दिवंगत पिता स्व. कपिल कांत दूबे की प्रथम पुण्यतिथि पर मूर्ति स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया।


