Sultanpur News: एसपी ने देर रात किया बंधुआकला थाने का औचक निरीक्षण
Sultanpur News: सुलतानपुर में पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल ने बंधुआकला थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपराध रजिस्टर, हवालात की सुरक्षा और साफ-सफाई का जायजा लिया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और फरियादियों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल ने रविवार देर रात मॉडर्न थाना बंधुआकला का औचक निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं और अभिलेखों का जायजा लिया। आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बंधित को दिया। अचानक हुए निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में हलचल रही। पुलिस अधीक्षक ने रविवार रात बन्धुआ कला थाना परिसर, कार्यालय, मेस, बैरक और हवालात का निरीक्षण किया। इस दौरान अपराध रजिस्टर समेत अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं दस्तावेजों का अवलोकन कर उनके रख-रखाव तथा ताजा स्थिति की जानकारी ली। हवालात में सुरक्षा व्यवस्था के साथ साफ-सफाई का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों को अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई और अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल को दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने पर जोर दिया।


