राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

Sultanpur News - लंभुआ और बल्दीराय में समाजवादी पार्टी ने बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की। प्रदर्शनकारियों ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन का समर्थन किया।

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

लंभुआ, संवाददाता। बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, पेपर लीक तथा भ्रष्टाचार के विरोध में लंभुआ में सपाइयों ने जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। फिर तहसील परिसर में पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। शनिवार को सपा नेता जितेंद्र वर्मा उर्फ बाजीगर के नेतृत्व में मेला वाली बाग में काफी संख्या में सपाई इकट्ठा हुए और इसके बाद मेला वाली बाग से तहसील परिसर तक जुलूस निकालते हुए शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किए। उन्होंने कहा कि जनता सत्ता परिवर्तन चाह रही है। आगामी वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव में हम लोग समाजवादी सरकार बनाने जा रहे हैं। सपा नेताओं ने एसडीएम प्रीति जैन को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

मौके पर जिला महासचिव सलाउद्दीन, वंशराज यादव, हरीश यादव, सुरेश उर्फ भजन यादव, शर्मिला यादव, संजय वर्मा समेत काफी संख्या में सपाई मौजूद थे।बल्दीराय संवाद के अनुसार बढ़ती महंगाई, बिजली संकट, नीट परीक्षा पेपर लीक और किसानों को खाद की किल्लत जैसे मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी ने शनिवार को भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं इसौली विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख नेता शकील अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक बल्दीराय तहसील पहुंचे और राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया गया। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है और गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी व मध्यमवर्गीय परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद सरकार राहत देने में नाकाम साबित हुई है। ज्ञापन देने वालों में युवा सपा नेता मोहम्मद साद, राज नरायण यादव, उमाकांत यादव, राधेश्याम यादव, वस्सन खान लाहुती, मोहम्मद अख्तर रज़ा, राम कुमार, सलाहुद्दीन प्रधान, सूरज यादव, शेरू यादव, लालजी यादव, दयाशंकर यादव, पृथ्वीपाल मौर्य, अनिल यादव, रामशंकर प्रजापति, मास्टर राम अवध यादव सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।