मां, भाई व भाभी को लोहे की पाइप से पीटा, मुकदमा दर्ज

Dec 17, 2025 05:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

Sultanpur News - भदैया के माधोपुर गांव में एक युवक ने मामूली विवाद पर अपनी मां, भाई और भाभी पर लोहे की पाइप से हमला कर दिया। तीनों को गंभीर चोटें आई हैं और पुलिस ने तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

मां, भाई व भाभी को लोहे की पाइप से पीटा, मुकदमा दर्ज

भदैया, संवाददाता। मामूली विवाद में एक युवक ने लोहे की पाइप लेकर परिजनों पर हमला बोल दिया। अपनी मां, भाई और भाभी को जमकर पीटा। तीनों को गंभीर चोटे आई हैं। पुलिस ने पीड़िता मां की तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के माधोपुर (केनौरा) गांव की है। गत मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर प्रभावती पत्नी स्व. छोटेलाल ने बताया कि, उसका बेटा प्रमोद बीते दिनों गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर प्रमोद आपा खो बैठा और पास रखी लोहे की पाइप से प्रभावती पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आई बहू रूपा और बेटा विनोद को भी आरोपी ने नहीं बख्शा और दोनों को पीटकर घायल कर दिया ।हमले

में प्रभावती के पैर और कमर, बहू रूपा के कंधे व कमर तथा विनोद के सिर व हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ितों का इलाज कराया गया है। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने सभी को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। देहात कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;