
फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
Sultanpur News - दोस्तपुर में एक युवक का शव घर के सामने पेड़ से लटकता मिला। मृतक की पहचान ज्ञानचंद्र बनवासी के रूप में हुई है। वह मानसिक परेशानियों का सामना कर रहा था। परिजनों ने बताया कि वह खेती-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक युवक का शव घर के सामने पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ज्ञानचंद्र बनवासी (34) पुत्र सालिगराम निवासी गांव डेगनपुरवा, कुसुमखोर बांगर, थाना कन्नौज, जिला कन्नौज के रूप में हुई है। मृतक के पिता ने बताया कि ज्ञानचंद्र का विवाह वर्ष 2017 में दोस्तपुर थाना क्षेत्र के दुल्हापुर गांव निवासी कंचन पुत्री हरीराम के साथ हुआ था। शादी के बाद से वह अधिकतर ससुराल में ही रहता था और कभी-कभार ही घर आता था। पत्नी के मायके में ही रहने और ससुराल न आने से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था।
मृतक के दो छोटे बेटे आयुष(5) और आर्यन(3) हैं। परिजनों के अनुसार करीब पांच-छह महीने पहले वह कन्नौज से वापस आया था और यहां रहकर खेती-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। शुक्रवार की शाम घर के सामने एक पेड़ से फंदे के सहारे उसका शव लटकता मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। थाना प्रभारी अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गयी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




