
शिवम कुमार को मिला गोल्ड मेडल
Sultanpur News - खरगूपुर गांव के शिवम कुमार ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में राजनीति शास्त्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गरीब परिवार से होने के बावजूद, उन्होंने 1900 में से 1738 अंक प्राप्त कर गोल्ड...
मोतिगरपुर ,संवाददाता। क्षेत्र के खरगूपुर गांव निवासी शिवम कुमार पुत्र मंसूराम ने मेहनत और लगन से डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या में राजनीति शास्त्र विषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक पाने पर राज्यपाल द्वारा शिवम को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले शिवम ने कादीपुर स्थित संत तुलसीदास महाविद्यालय से राजनीति शास्त्र विषय में स्नातक की पढ़ाई की। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। शिवम को 1900 पूर्णांक में 1738 अंक प्राप्त हुए। सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में जब शिवम को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




