Sultanpur News: प्राइवेट विद्युत कर्मियों के सहारे चल रही बिजली व्यवस्था
Sultanpur News: हलियापुर, सुलतानपुर हलियापुर 33/11 सब स्टेशन पर विद्युत कर्मियों की बड़ी कमी है।

Sultanpur News: हलियापुर, सुलतानपुर हलियापुर 33/11 सब स्टेशन पर विद्युत कर्मियों की बड़ी कमी है। मात्र तीन संविदा कर्मियों के सहारे सब स्टेशन चल रहा है। ऐसे में विभाग को विद्युत प्राइवेट मैकेनिक कर्मियों का सहारा लेना पड़ रहा है। सब स्टेशन के जेई परशुराम ने बताया की विभाग में कर्मचारियों की कमी की वजह से बड़ी समस्याएं हैं।जान जोखिम में डालकर यह कर्मी काम कर रहे हैं। हलियापुर उपकेंद्र सबस्टेशन में कुल पांच फीडर हैं। हलियापुर, पिपरी, डोभियारा, टोल प्लाजा, कृषि फीडर। पांच फीडरों में मात्र तीन लाइनमैन संविदा कर्मी हैं। सब स्टेशन पर तीन एसएस श्रवण कुमार पांडे, हरिभान यादव, रामेश्वर कुमार हैं।
प्राइवेट विद्युत कर्मी धर्मजीत उर्फ भुइरा, अमित पांडे, पिछले लगभग 10 वर्षों से सब स्टेशन एरिया क्षेत्र में अपनी सेवाएं देकर पूरे क्षेत्र में फाल्ट ठीक करने का काम कर रहे हैं। क्षेत्र के ज्यादा तर लोग इन दोनों को बिजली कर्मचारी ही समझते हैं।


