बारह घंटे में 50 बार कटी बिजली, लोग बेहाल
सुलतानपुर में पछुआ हवा के कारण गर्मी बढ़ गई है। बिजली की खपत दोगुनी हो गई है, जिससे ट्रांसफार्मर जलने लगे हैं। कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। हलियापुर क्षेत्र में भी बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। गांवों में 18 घंटे की जगह केवल 10 घंटे बिजली मिल रही है।
सुलतानपुर। पछुआ हवा के चलते गर्मी चरम पर पहुंच गई है। आसमान से आग बरसने लगी है। जिससे बिजली खपत भी प्रभावित हो गई है। केबिल व ट्रांसफार्मर भी जलने लगे है। शहर के घरहाखुर्द का ट्रांसफार्मर खराब होने से कई मोहल्ले की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। दीवानी न्यायालय परिसर में बने उपकेन्द्र में फाल्ट आने से दिनभर प्रयास करने के बाद भी फाल्ट दूर नही हो पाई। ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे की जगह दस घंटे बिजली मिलने से उपभोक्ता गर्मी से बिलबिला उठे है। जिले में बिजली खपत पहले की अपेक्षा दोगुना हो गई है। जिससे टांसफार्मर ओवर लोड जलने लगे है।
बंच केबिल गर्म होकर शार्ट होने लगी है। लाइन फाल्ट व अन्य कारणों से होने वाली कटौती से उपभोक्ता गर्मी में बिलबिला हो गए है। 12 घंटे में 50 बार बिजली कट चुकी है। ग्रामीण क्षेत्र में भी ओवर लोड के कारण लाइन ट्रिपिंग हो रही है। पयागीपुर पावर हाउस से दीवानी न्यायालय तक अलग से लाइन बनाकर उपकेन्द्र का निर्माण कराया गया है। शनिवार को न्यायालय के उपकेन्द्र की मेनलाइन में फाल्ट आ गया। जिससे उससे कोर्ट परिसर की आपूर्ति प्रभावित हो गई। शहर के घरहाखुर्द का ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। जिससे इससे जुड़े 30 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से गर्मी से उपभोक्ता बिलबिला उठे है। विकास खंड दूबेपुर की ग्राम पंचायत पिताम्बरपुर गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर सप्ताहभर में तीन बार जल चुका है। गांव के उपभोक्ताओं का कहना है कि इस ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक होने से बार-बार खराब हो रहा है। जिससे उपभोक्ता गर्मी से परेशान है। अधीक्षण अभियंता पीके जैन ने बताया कि न्यायालय की मेन लाइन में फाल्ट आने की जानकारी नही है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में रोस्टर के अनुसार बिजली दी जा रही है।हलियापुर क्षेत्र में बिजली कटौती से बिलबिला उठे उपभोक्ता : हलियापुर संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित है। हलियापुर स्थित 33/11 विद्युत उपकेन्द्र से दर्जनों गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। सात से आठ घंटे की बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान है। शिकायत के बाद भी समस्या दूर नही की गई। बिजली कर्मी श्रवण कुमार ने बताया कि अयोध्या जनपद के कुमारगंज से बिजली कटौती की जा रही है। जबकि उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुसार बिजली मिल रही है। विकास खंड दूबेपुर के धम्मौर उपकेन्द्र के तहत लो-वोल्टेज के चलते पंखा-कूलर धीमी गति से चल रहे है। कुड़वार संवाद के अनुसार क्षेत्र में उपभोक्ताओं को 18घंटे बिजली आपूर्ति नही की जा रही है। रात में हर आधे घंटे पर एक-एक घंटे कटौती हो रही है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को रात में भी बिजली सप्लाई नही मिल रही है। जिससे गर्मी से उपभोक्ता परेशान हो गए है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


