Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsSerious Accident Couple Injured in Car Flip Due to Flat Tire Near Lakhimpur
लंभुआ में कार पलटने से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल

लंभुआ में कार पलटने से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल

संक्षेप: Sultanpur News - लखनऊ से वाराणसी जा रहे पति-पत्नी की कार का पहिया पंचर हो गया, जिससे उनकी कार डिवाइडर और पोल से टकराकर गड्ढे में पलट गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल भर्ती कराया...

Thu, 23 Oct 2025 05:48 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

लंभुआ, संवाददाता। लखनऊ से वाराणसी जा रहे पति-पत्नी की कार का पहिया पंचर हो जाने से कार डिवाइडर व पोल से टकराकर गड्ढे में पलट गई। जिसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण एवं पुलिस की मदद से दोनों को अस्पताल भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल तथा ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। दुर्घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। वाराणसी जनपद के अर्दली बाजार निवासी हिमांशु बरनवाल दिल्ली में पोस्ट ऑफिस में सिविल इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। खुर्रम नगर लखनऊ में भी उनका मकान स्थित है। गुरुवार की सुबह अपनी पत्नी शिप्रा बरनवाल के साथ वाराणसी के लिए कर से निकले थे।

वह सुबह लगभग नौ बजे लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के बेदूपारा बाईपास के पास पहुंचे थे कि उनकी कार का पहिया पंचर हो गया और उनकी कार डिवाइडर तथा पोल से टकराते हुए सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। जिसमें हिमांशु बरनवाल (45) तथा उनकी पत्नी शिप्रा बरनवाल (42) गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को कार से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ ले जाया गया। वहां से सुलतानपुर, फिर ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी संदीप राय ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।