भीषण गर्मी में स्कूल प्रबंधक ने कर्मचारियों को भेंट किए पंखे

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

सुलतानपुर जिले के शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल के प्रबंधक रंजीत सिंह ने फोर्थ क्लास कर्मचारियों को पेडेस्टल फैन वितरित किए। भीषण गर्मी को देखते हुए यह कदम कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुविधा का ध्यान रखते हुए उठाया गया। रंजीत सिंह जनहितकारी कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं, जैसे कि जरूरतमंदों को भोजन और कंबल वितरण।

भीषण गर्मी में स्कूल प्रबंधक ने कर्मचारियों को भेंट किए पंखे

सुलतानपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल के प्रबंधक रंजीत सिंह ने एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए विद्यालय के फोर्थ क्लास कर्मचारियों को पेडेस्टल फैन वितरित किए। भीषण गर्मी को देखते हुए किए गए इस कार्य से कर्मचारियों में प्रसन्नता का माहौल है तथा उन्हें गर्मी से राहत मिलेगी। श्री सिंह का मानना है कि किसी भी संस्थान की सफलता में प्रत्येक कर्मचारी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। ऐसे में उनकी सुविधा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना संस्थान की नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ उन्होंने विद्यालय के कर्मचारियों को पेडेस्टल फैन भेंट कर उनके प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का परिचय दिया।उल्लेखनीय

है कि आप लंबे समय से विभिन्न जनहितकारी एवं समाजसेवी कार्यों से जुड़े हुए हैं। उनके द्वारा संचालित मां वैष्णो की रसोई के माध्यम से जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन, सब्जी मंडी तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जरूरतमंद लोगों को नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इसके अतिरिक्त सर्दी के मौसम में गरीब एवं असहाय लोगों को कंबलों का वितरण भी किया जाता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।