Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsSave Water Campaign Importance of Environmental Protection Emphasized by Experts
सुलतानपुर-सभी को पानी बचाने का करना चाहिए प्रयास: जल चिंतक

सुलतानपुर-सभी को पानी बचाने का करना चाहिए प्रयास: जल चिंतक

संक्षेप:

Sultanpur News - लंभुआ में आयोजित एक पर्यावरण संगोष्ठी में जलचिन्तक संदीप कुमार अग्रहरि ने जल संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सभी देशवासियों से बूंद-बूंद पानी बचाने की अपील की। कार्यक्रम में बच्चों को...

Sep 04, 2025 06:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

लंभुआ, संवाददाता। जल से ही जीवन है, यह परम सत्य है, इसलिए हम सभी देशवासियों को बूंद बूंद पानी बचाने का प्रयास करना चाहिए। क्योकि पर्यावरण की रक्षा व सुरक्षा करना ही मानव का प्रथम दायित्व व नैतिक कर्तव्य है। उक्त बातें एसआर फाउंडेशन मुहिम पानी बचाओ अभियान के अध्यक्ष व केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय से सम्मानित जलप्रहरी एवार्ड से पुरस्कृत जलचिन्तक संदीप कुमार अग्रहरि ने कही। लंभुआ क्षेत्र में स्थित विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर पाण्डेयपुर में आयोजित एक पर्यावरण संगोष्ठी में बच्चों को जागरुक करते हुए संस्था उपाध्यक्ष अमर माली ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकम द्वारा दिये गये एक महत्वपूर्ण वक्तव्य, यह राष्ट्र आपके लिए क्या करता है यह मायने नही रखता, बल्कि आप अपने राष्ट्र के लिए क्या करते हैं यह मायने रखता है- कहकर बच्चों को राष्ट्रहित के लिए पर्यावरण का संरक्षण करने की सलाह दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

संस्था सचिव शोभित जायसवाल व प्रिंस जायसवाल ने भी बच्चों को तालाब व कुंए का संरक्षण व पौधरोपित करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गणेशानंद पांडेय, पवन कुमार श्रीवास्तव, सीता पांडेय व विभा विश्वकर्मा मौजूद थे।