पुलिया की टूटी रेलिंग से खतरे का अंदेशा
Sultanpur News - बल्दीराय तहसील के बिरधौरा ग्रामसभा में आदर्श नगर चौराहे के पास पुलिया की रेलिंग टूट गई है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। यह मुख्य मार्ग हलियापुर से सुलतानपुर को जोड़ता है, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। राहगीरों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।

पाराबाजार, संवाददाता। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के बिरधौरा ग्रामसभा के आदर्श नगर चौराहे के पास हलियापुर से कुड़वार रोड पर पुलिया की रेलिंग टूटने से बड़ी दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। हलियापुर से सुलतानपुर जाने के लिए मुख्य मार्ग है जो पारा चौराहे से एक किलोमीटर पश्चिम बिरधौरा के आदर्श नगर चौराहे पर पुलिया का निर्माण हुआ है। जिसकी रेलिंग काफी दिनों से टूट कर गिर गई है। जिससे हमेशा बड़े हादसा होने का भय बना रहता है। लोक निर्माण विभाग की ओर से न तो पुलिया की रेलिंग का निर्माण कराया गया और न ही कोई संकेताक लगाया गया है।
जिससे राहगीरों में बड़ी दुर्घटना होने का भय बना रहता है। इसी मार्ग से छोटे बड़े वाहन तेज रफ्तार में फर्राटे भरते रहते हैं और स्कूली बच्चों का आवागमन बना रहता है इसके बाद भी विभाग के द्वारा ध्यान न देना उदासीनता दर्शा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


