रैपिड एक्शन फोर्स का कोइरीपुर में रूट मार्च
सुलतानपुर, चांदा। नगर निकाय चुनाव नजदीक है, ऐसे में प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,सुल्तानपुरFri, 11 Nov 2022 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें
सुलतानपुर, चांदा। नगर निकाय चुनाव नजदीक है, ऐसे में प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। पुलिस बल के साथ रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने रूट मार्च किया गया। लोगों में शान्ति सुरक्षा के लिए अराजक तत्वों से निपटने के लिए सजगता का संदेश दिया गया है। चुनाव में गड़बड़ी का प्रयास करने वालों के विरुद्ध प्रशासन सख्ती के साथ उचित कार्रवाई करेगा। रैपिड एक्शन फोर्स के साथ पुलिस बल के जवानों द्वारा चांदा कस्बे में रूट मार्च किया गया। चांदा कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक चन्द्रमणि यादव, कांस्टेबल विकास सिंह, अश्वनी वर्मा, ज्ञानेन्द्र सिंह व अभितेश कुमार साथ रहे।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
