वैवाहिक समारोह से लौट रहे युवक से बदमाशों ने छीना ड्रोन कैमर

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

सुलतानपुर के चांदा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से ड्रोन कैमरा छीन लिया। युवक एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहा था जब छह बदमाशों ने उस पर हमला किया। चंदन धुरिया ने पुलिस को सूचना दी, जो बदमाशों की तलाश में जुट गई।

वैवाहिक समारोह से लौट रहे युवक  से बदमाशों ने छीना ड्रोन कैमर

सुलतानपुर। चांदा थाना क्षेत्र में मंगलवार की आधी रात को बाइक सवार बदमाशों ने युवक से ड्रोन कैमरा छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित के सूचना देने पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। घटना के समय युवक वैवाहिक कार्यक्रम में ड्रोन उड़ाकर घर लौट रहा था। पूरा मामला चांदा कोतवाली क्षेत्र के पुराने हाईवे बीआरसी कोथरा कला के पास का है । जहां पर चंदन धुरिया पुत्र संतोष धुरिया निवासी ग्राम महारानी पश्चिम थाना चांदा गांव में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम से घर लौट रहा था। तभी रास्ते मे दो बाइको पर सवार 6 बदमाशों ने उसे रोक लिया और लाठी डंडे डंडे से हमला करके उनसे ड्रोन कैमरा छीन लिया ।

चंदन धुरिया लंभुआ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग नरहरपुर में स्थित विजय बिंदु होटल से शादी समारोह में बुकिंग पर ड्रोन कैमरा उडाकर वापस अपने घर महारानी पश्चिम चांदा आ रहे थे तभी नरहरपुर क्रॉसिंग के बाद से दो बाइक सवार छः बदमाशों द्वारा उनका पीछा किया गया । रात करीब 1:00 बजे जब चंदन अपनी बाइक से बी आर सी कोथरा कला के पास पहुंचे थे तभी बदमाशों ने पीछे से डंडे से वार कर दिया और बाइक रोककर चंदन से मोबाइल व नगदी छीनने लगे । इसी दौरान उनकी निगाह ड्रोन कैमरे पर पड़ी और बदमाश ड्रोन कैमरा छीनकर वहां से वापस लम्भुआ की तरफ निकाल गए । जिसकी सूचना चंदन द्वारा मौके पर डायल 112 को दी गई । जिसके बाद चांदा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच व बदमाशो के खोजबीन करने में जुटी रही ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।