सुलतानपुर-आभा आईडी से स्वास्थ्य सेवाएं होगी बेहतर

Apr 04, 2026 05:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

Sultanpur News - मोतिगरपुर में सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आभा आईडी बनाने की प्रक्रिया शुरू की है। यह आईडी मरीजों की बीमारी, जांच रिपोर्ट और डॉक्टर के परामर्श का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रखेगी। इससे मरीजों को पुराने दस्तावेज साथ लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और इलाज अधिक प्रभावी होगा।

सुलतानपुर-आभा आईडी से स्वास्थ्य सेवाएं होगी बेहतर

मोतिगरपुर, संवाददाता। सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और सरल बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग में एक अहम कदम उठाया है। गांव में घर-घर एनम आशा को आभा आईडी बनाने का निर्देश है। सीधे अस्पताल पहुचने पर मरीजो की आभा आईडी जारी कर ओपीडी के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। आभा आईडी में मरीजो की बीमारी, जांच रिपोर्ट और डॉक्टर के परामर्श का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। बिना मरीजों की अनुमति के डाटा पूर्णता गोपनीय रहेगा। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर अप्रैल माह से गांव में घर-घर आधार कार्ड लेकर लोगों की बना रहे हैं। इलाज के लिए सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने वाले मरीजो की सभी सरकारी अस्पतालों में पंजीकरण खिड़की पर मरीजों की आभा आईडी बनाकर ओपीडी पंजीकरण किया जा रहा है।

यह आईडी आधार कार्ड से लिंक होती है और पूरी तरह कंप्यूटरीकृत होती है। डॉक्टर को दिखाने के बाद मरीज की बीमारी, दवाइयों और जांच से संबंधित सभी जानकारियां इसमें दर्ज कर दी जाती हैं। इस नई व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यह है कि मरीजों को अब पुराने पर्चे और जांच रिपोर्ट साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भविष्य में प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के किसी भी अस्पताल में डॉक्टर मरीज की आभा आईडी के जरिए मरीज के ओटीपी नंबर देने पर ही डॉक्टर उसकी पूरी मेडिकल हिस्ट्री देख सकेंगे। इससे इलाज अधिक सटीक और प्रभावी होने की संभावना बढ़ेगी। हालांकि, शुरुआत में आभा आईडी बनाने की प्रक्रिया में समय लगने के कारण अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर के अधीक्षक डॉ. अवनीश मिश्र ने बताया कि आभा आईडी डिजिटल रिकॉर्ड पूर्णता गोपनीय रहेगा, बिना मरीजों के अनुमति के न डाउनलोड हो सकता है न देखा जा सकता है, स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान ओटीपी देने पर इस रिकार्ड को देखा जा सकता है। इससे मरीजों का डाटा सुरक्षित रहेगा और भविष्य में इलाज के दौरान डॉक्टरों को सटीक जानकारी मिल सकेगी। जिससे देश में कहीं भी आभा आईडी से डॉक्टर बेहतर जानकारी कर सटीक इलाज करेंगे तो मरीज को अधिक फायदा होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।