आजाद पार्क का जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण
सुलतानपुर के रोडवेज बस स्टेशन स्थित शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क का जीर्णोद्धार नगर पालिका चेयरमैन प्रवीन कुमार अग्रवाल ने समाज सेवियों के साथ किया। पार्क में 14 लाख की लागत से एलईडी टावर, डिजिटल फाउंटेन, और बेंच लगाकर इसे आकर्षक बनाया गया है।
सुलतानपुर,संवाददाता। नगर के रोडवेज बस स्टेशन स्थित शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क का जीर्णोद्धार के बाद नगर पालिका चेयरमैन प्रवीन कुमार अग्रवाल ने गुरुवार की शाम को समाज सेवियों के साथ फीता काटकर लोकार्पण किया। अब आजाद पार्क शहर के नागरिकों का आकर्षण केन्द्र बन गया है। पार्क लोकार्पण के दौरान विशिष्ठ अतिथि आजाद सेवा समिति एवं शहीद स्मारक सेवा समिति के संस्थापक समाज सेवी करतार केशव, डॉ.सुधाकर सिंह, डॉ.डीएस मिश्र मौजूद रहे। चेयरमैन ने अग्रवाल ने कहा कि पालिका की ओर से पार्क के सुंदरीकरण में 14 लाख की धनराशि से दो एलईडी टावर, डिजिटल फाउंटेन, डिजिटल लाइट युक्त गेट, फसाड लाइटें, बेंच, मार्बल व टाइल्स लगवाकर सुंदरीकरण कराकर आकर्षक बनाया गया है।
यह पार्क अत्यंत जीर्ण-शीर्ण हालत में पड़ा था। यहां सभासद रमेश सिंह टिन्नू, अरुण तिवारी, अखिलेश मिश्र, रेनू सिंह, सुधीर जायसवाल आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


