पूर्व डाककर्मी पर जानलेवा हमला, आरोपितों पर केस दर्ज

Jan 19, 2026 09:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

Sultanpur News - मोतिगरपुर में एक सेवानिवृत्त डाक सहायक सिरबिंद नारायण मिश्र पर जानलेवा हमला किया गया। वह दियरा डाकखाने जा रहे थे जब चार आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला किया। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें सीएचसी मोतिगरपुर और फिर मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पूर्व डाककर्मी पर जानलेवा हमला, आरोपितों  पर  केस दर्ज

मोतिगरपुर ,संवाददाता। थाना क्षेत्र में सोमवार को दियरा डाकखाने जा रहे एक सेवानिवृत्त डाक सहायक सिरबिंद नारायण मिश्र (70 वर्ष) पुत्र स्व. रामराज मिश्र पर घात लगाकर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी मोतिगरपुर और फिर मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर किया गया। घटना के बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है। लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के बनकटवा (जमखुरी) निवासी सेवानिवृत्त डाक सहायक सिरबिंद नारायण मिश्र सोमवार साइकिल से दियरा डाकखाने के लिए निकले थे। जैसे ही वह दियरा इंटर कॉलेज के आगे बंधू मिश्र के पूरवा के मोड़ के पास पहुंचे, तभी गांव के ही सिकंदर सिंह, दिव्यांशु सिंह, कृष्णा सिंह तथा दो अज्ञात आरोपितों ने घात लगाकर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया।

हल्ला-गुहार सुनकर जब तक राहगीर मौके पर पहुंचे। इसके पहले हमलावर असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलावस्था में पीड़ित को तत्काल सीएचसी मोतिगरपुर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष मोतिगरपुर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।