सरैयाभरथी पुल से नहर पटरी क्षतिग्रस्त , राहगीर परेशान
Sultanpur News - बल्दीराय क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरैया में नहर पटरी की सड़क की स्थिति जर्जर हो चुकी है, जिससे स्थानीय निवासी परेशान हैं। पीडब्ल्यूडी और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण लोग चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग की है।

बल्दीराय, संवाददाता। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरैया भरथी नहर पुल से नहर पटरी की सड़क की स्थिति जर्जर हो चुकी है। सड़क की जर्जर हालत के कारण स्थानीय निवासी और राहगीर बेहद परेशान हैं। इसके मरम्मत कार्य का हाल यह है कि नाममात्र की मरम्मत की जाती है। जो कुछ ही समय बाद फिर से सड़क खराब हो जाती है। ग्रामीणों की शिकायत है कि न तो पीडब्ल्यूडी और न ही जनप्रतिनिधि ही ध्यान दे रहे हैं। परिणामस्वरूप आए दिन लोग इस सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने कई बार संबंधित विभागों से गुहार लगाई है, लेकिन उनकी समस्याओं को अनसुना किया जा रहा है।
इस सड़क की खराब स्थिति के चलते रोजमर्रा की गतिविधियों में बाधा उत्पन्न हो रही है और लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण अजय दूबे, दीलीप उपाध्याय, रोहित पांडेय आदि ने सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत करवाएं जाने कि मांग जिलाधिकारी से की है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


