ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सुल्तानपुरधूप निकलने से दिन में मिली ठंड से राहत

धूप निकलने से दिन में मिली ठंड से राहत

सोमवार की रात हल्की बारिश से खराब हो गया था मौसम सुलतानपुर। जिले का

धूप निकलने से दिन में मिली ठंड से राहत
हिन्दुस्तान टीम,सुल्तानपुरTue, 25 Jan 2022 06:35 PM
ऐप पर पढ़ें

सोमवार की रात हल्की बारिश से खराब हो गया था मौसम

सुलतानपुर। जिले का खराब मौसम मंगलवार को फिर एकाएक बदल गया। धूप निकलने से लोगो को ठंड से राहत मिली। शहर व गांव के लोगों ने हर कार्य छोड़कर धूप में बैठे दिखे। मवेशियों को भी धूप निकलने से ठंड से राहत मिली। शाम होने के बाद गलन फिर शुरू हो गई। मौसम में उतार-चढ़ाव होने से फसल पर प्रभाव पड़ सकता है।

जनपद के मौसम में रोजाना उतार-चढ़ाव हो रहा है। हवा का रुख पूर्वी से पश्चिमी होने से मंगलवार को गलन फिर शुरू हो गई थी लेकिन दिन में धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से राहत मिली। पार्क, खुले आसमान के नीचे व छतों पर धूप का आनंद उठाते लोग दिखे। बच्चे मौसम साफ देखकर खेल के मैदान की ओर चल दिए। किसान अपने खेत में फसल की निगरानी व अन्य कार्य करने में दिनभर जुटे रहे। धूप जाते ही गलन फिर शुरू हो गई। मौसम में बदलाव होने से फूल वाली फसलों में मांहू लगने का संकट है। जनपद का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.5डिग्री सेल्सियस हो गया है। आर्द्रता अधिकतम 90 व न्यूनतम 75 फीसदी हो गई है। आगामी सप्ताह आंशिक बादल रहने व कोहरा पड़ने के आसार है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें