शिक्षक राजेन्द्र को मिला स्काउट हिमालय वुड बैज सम्मान
Sultanpur News - भदैया क्षेत्र के शंकरपुर निवासी सहायक अध्यापक राजेन्द्र कुमार को स्काउट शिक्षा में विशेष योगदान के लिए स्काउट हिमालय वुड बैज सम्मान मिला। यह सम्मान लखनऊ में आयोजित समारोह में उन्हें दिया गया। वे जनपद के पहले अध्यापक हैं जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ।

भदैया,संवाददाता। भदैंया क्षेत्र के शंकरपुर निवासी परिषदीय विद्यालय के सहायक अध्यापक व एआरपी राजेन्द्र कुमार को स्काउट शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए स्काउट हिमालय वुड बैज सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह में प्रदान किया गया। वे इस सम्मान को पाने वाले जनपद के पहले अध्यापक बने हैं। भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश की प्रदेशिक परिषद की बैठक के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में प्राथमिक विद्यालय सिपाह के प्रधानाध्यापक राजेन्द्र कुमार को यह उपलब्धि मिली। समारोह का आयोजन 14 फरवरी को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


