Rahul Gandhi Exposes Vote Theft Congress Launches Protest Campaign वोट चोरी के खुलासे की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, Sultanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsRahul Gandhi Exposes Vote Theft Congress Launches Protest Campaign

वोट चोरी के खुलासे की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Sultanpur News - सुलतानपुर में राहुल गांधी ने वोट चोरी के मामले में पुख्ता सबूत पेश किए हैं। कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने वीडियो प्रेजेंटेशन दिखाते हुए...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरWed, 13 Aug 2025 08:05 PM
share Share
Follow Us on
वोट चोरी के खुलासे की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

सुलतानपुर,संवाददाता। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी प्रकरण के आंकड़ों एवं तथ्यों के खुलासे के बाद कांग्रेस आक्रामक हो गई है। बुधवार को कांग्रेसियों ने शहर में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में इलेक्शन कमीशन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ला के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी प्रकरण के आंकड़ों को प्रोजेक्टर के माध्यम से राहुल गांधी का वीडियों दिखाया गया। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहाकि चुनाव आयोग ने भाजपा को जिताने के लिए जनता के वोट की चोरी की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से गद्दी छोड़ देना चाहिए।

चुनाव आयोग ने वोट की चोरी की है। इसका खुलासा पुख्ता सबूतों के साथ कांग्रेस नेता व प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी किया है। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहाकि इलेक्शन कमीशन ने भाजपा का जिताने के लिए जनता के वोटों की चोरी की। देश की जनता के वोटों की चोरी का खुलासा कर राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और भाजपा को कटघरे में खड़ा किया है। अल्पसंख्यक नेता सलाउद्दीन हाशमी, वरुण मिश्र, अनिल सिंह,रणजीत सिंह सलूजा,मनोज तिवारी, हामिद राईनी, मनीष तिवारी,विजयपाल,हाजी फिरोज अहमद,असलम ,मोहित तिवारी,शीतला प्रसाद साहू आदि रहे। कांग्रेस कमेटी में बुधवार को वोट चोरी के विषय पर प्रोजेक्टर के माध्यम से राहुल गांधी का वीडियो प्रेजेंटेशन देखा। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि लोगों को यह जानना जरूरी है कि कैसे प्रजातंत्र की आत्मा को खत्म किया जा रहा है। न्याय योद्धा राहुल गांधी ने पुख्ता सबूतों के साथ यह बताया है। कि किस तरह से वोटों की चोरी की जा रही है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पूरे जिला में व्यापक प्रचार करेगा। कांग्रेस अब इसे एक बड़े जन जागरण अभियान के रूप में लेकर चलने की योजना बनाई है, जिससे संगठन का यह संदेश हर एक नागरिक तक पहुंचे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।