
विद्युत उपकेंद्र सूरापुर का फीडर ओवरलोड, आपूर्ति बाधित
Sultanpur News - सूरापुर में 132 केवी विद्युत उपकेन्द्र कादीपुर से पोषित 33 केवी फीडर ओवरलोड होने के कारण बिजली की आपूर्ति बाधित हो रही है। उपभोक्ताओं को गर्मी में लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें लो...
सूरापुर, संवाददाता। 132 केवी विद्युत उपकेन्द्र कादीपुर से पोषित 33 केवी फीडर विद्युत उपकेन्द्र टीपी नगरा सूरापुर का फीडर ओवरलोड होने से नहीं चल पा रहा है। तीन तीन घंटे का शेड्यूल बना कर दो-दो फीडर एक साथ चलाए जा रहे हैं। लेकिन वह भी चल नहीं पा रहे हैं। उमस वाली गर्मी में उपभोक्ता उबल रहे हैं। स्थानीय निवासी पवन, कृष्णा, आशुतोष, प्रदीप, शालिनी, संगीता, दुर्गेश, अन्जनी आदि ने बताया इसी तीन घंटे में कभी जम्फर कटने, केबल फाल्ट, ट्रांसफार्मर फाल्ट से लो वोल्टेज की समस्या के साथ ब्रेक डाउन का भी उपभोक्ताओं को सामना करना पड़ रहा है। इस उमस भरी भीषण गर्मी में फीडर की आपूर्ति पूरी तरह लड़खड़ा गई है।

कहने के लिए पावर हाउस पर 24 घंटे की सप्लाई मिल रही है। लेकिन फीडर के ओवरलोड होने का खामियाजा उपभोक्ताओं को दिन और रात दोनों में भुगतना पड़ रहा है। लोगों का मानना है कि जब तक पावर हाउस पर क्षमता वृद्धि नहीं होगी तब तक समस्या बनी रहेगी। कादीपुर अधिशाषी अभियंता धर्मवीर सिंह ने बताया कि 31 जुलाई तक 24 घंटे आपूर्ति विद्युत सब स्टेशन तवक्कलपुर नगरा पर रहेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




