15 दिन बाद भी कई गांवों की नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था
हलियापुर में 29 अप्रैल के आंधी तूफान के बाद बिजली व्यवस्था खराब है। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते स्थानीय जनप्रतिनिधि भी चुप हैं। कई निवासी समस्या से परेशान हैं और चेतावनी दे रहे हैं कि अगर सुधार नहीं हुआ, तो वे प्रदर्शन करेंगे। जेई के अनुसार कर्मचारियों की कमी है और समस्या कुमारगंज से उत्पन्न हो रही है।

हलियापुर, संवाददाता। हलियापुर 29 अप्रैल को आए आंधी तूफान के बाद बिगड़ बिजली व्यवस्था अभी भी पटरी पर नहीं लौट सकी है। विद्युत विभाग ने लापरवाही का हद कर दी है। जन प्रतिनिधि आंख मूंद कर बैठे हैं। क्षेत्र में प्रमुख, विधायक, ग्राम प्रधान सभी अपने जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ बैठे हैं। हलियापुर में स्थित विद्युत सब स्टेशन के कर्मचारी मनमानी के शिकार हैं। हलियापुर निवासी पप्पू सिंह, पिंटू सिंह, मिंटू सिंह, पंचम रैदास, गंगाराम यादव, रामधन यादव, सोनू सिंह, देवेंद्र सिंह, अमरेंद्र सिंह, हिंदेश सिंह, धनंजय सिंह, सर्वेश सिंह, संजय वकील, उमा रमण सिंह, आदि का कहना है कि अगर एसे ही विद्युत विभाग की लापरवाही रही तो आने वाले समय में दर्जनों गांव के हजारों किसान विद्युत सब स्टेशन हलियापुर का घेराव करेंगे।
इस बारे में जेई हलियापुर से पूंछे जाने पर उन्होंने कहा कर्मचारियों का अभाव है। प्राइवेट कर्मचारियों से काम लिया जा रही है। विद्युत उपकेंद्र में तैनात सब स्टेशन ऑफीसर श्रवण कुमार पांडे ने बताया कि सारी गड़बड़ी कुमारगंज सब स्टेशन से हो रही है। वहीं से हलियापुर विद्युत उपकेंद्र को सप्लाई आती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


