सूरापुर बाजार में जल निकासी की नहीं है समुचित व्यवस्था
Sultanpur News - सूरापुर बाजार में जल निकासी की समस्या के कारण नालियां जाम हो गई हैं, जिससे संक्रमण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बारिश में गंदा पानी दुकानों में घुस जाता है और तालाब बन जाता है। व्यापार मंडल अध्यक्ष के प्रयासों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सूरापुर, संवाददाता। जनपद की सीमा पर स्थित सूरापुर बाजार में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बाजार में नालियां जाम हो गई हैं। जिससे संक्रमण बीमारियों का खतरा बना रहता है। बरसात के दिनों में जल निकासी न होने के कारण नालियों का गंदा पानी दुकानों में घुस जाता है। और सड़क किनारे तालाब बन जाता है। बरसात के दिनों में बाजार का हाल बदहाल हो जाता है। प्रतिष्ठानों के सामने जमे गंदे पानी से संक्रमण बिमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। हालांकि व्यापार मंडल अध्यक्ष वीके अग्रहरि विजय के प्रयास से सफाई कर्मचारी नालियों की सफाई तो कर देते हैं।
लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से दो चार दिन बाद नालियों में पुनः गंदा पानी जमा हो जाता है। बाजार के लोगों ने बताया कि जल निकासी नहीं होने से बरसात के दिनों में लोग इस गन्दे पानी से आने जाने को मजबूर रहते हैं। जिससे संक्रमण बिमारी फैलने का खतरा बना रहता है। ग्राम पंचायत तवक्कलपुर नगरा प्रधान प्रतिनिधि बृज कुमार श्रीवास्तव व भवानीपुर प्रधान प्रतिनिधि प्रेमप्रकाश जायसवाल ने बताया कि बाजार तवक्कलपुर नगरा व भवानीपुर में जल निकासी का समुचित प्रबंध नहीं है। जल निकासी के लिए जनप्रतिनिधियों सहित उच्चाधिकारियों को कई बार अवगत करा कर समस्या के समाधान के लिए कहा गया लेकिन किसी ने भी गम्भीरता से संज्ञान नहीं लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


