एसपी ने किया बल्दीराय थाने का वार्षिक निरीक्षण

Mar 01, 2026 06:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

Sultanpur News - पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने थाना बल्दीराय का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, और अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया गया। उन्होंने शिकायतों के त्वरित निस्तारण और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता पर जोर दिया। स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

एसपी ने किया बल्दीराय थाने का वार्षिक निरीक्षण

बल्दीराय संवाददाता। पुलिस अधीक्षक चारू निगम थाना बल्दीराय का वार्षिक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, कार्यालय अभिलेख, मेस,थाना परिसर, हवालात तथा रिसेप्शन रूम का गहन अवलोकन किया। अभिलेखों के सुव्यवस्थित साधारण, शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, महिला सम्बन्धी प्रकरणों में संवेदनशीलता बरतने तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। थाना परिसर की स्वच्छता, अनुशासन एवं आगंतुकों के साथ शिष्ट व्यवहार बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार व थाना प्रभारी बल्दीराय नारद मुनि सिंह मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।