बेटे और पोते ने की थी ई-रिक्शा चालक रामदयाल की हत्या

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

Sultanpur News - दोस्तपुर में ई-रिक्शा चालक रामदयाल यादव की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या के आरोप में उनके बेटे रामगिरि यादव उर्फ गुड्डू और पोते आकाश यादव को गिरफ्तार किया गया। जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया, जिसमें जमीन के नाम पर विवाद के चलते हत्या की गई थी।

बेटे और पोते ने की थी ई-रिक्शा चालक रामदयाल की हत्या

दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोपालपुर खुर्द गांव निवासी ई-रिक्शा चालक रामदयाल यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के पुत्र रामगिरि यादव उर्फ गुड्डू और पोते आकाश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच में हत्या की वजह पारिवारिक और जमीनी विवाद सामने आया है। बुधवार सुबह गांव के बच्चों ने बकरी चराने के दौरान गांव के बाहर सूखे नाले के किनारे रामदयाल यादव का शव देखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे और गले में उनकी ही बेल्ट फंसी मिली थी, जिससे हत्या की आशंका गहरा गई थी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले, जिनके आधार पर पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि पारिवारिक विवाद के चलते रामदयाल यादव की हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को नाले के किनारे फेंक दिया गया था ताकि घटना को हादसे का रूप दिया जा सके। क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने बताया कि पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी रामगिरि यादव उर्फ गुड्डू और आकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।मझले बेटे के नाम जमीन करने की चाहत बनी हत्या की वजह: पुलिस जांच में सामने आया कि रामदयाल यादव अपनी जमीन अपने मंझले बेटे के नाम करना चाहते थे। इसी बात को लेकर बड़ा बेटा रामगिरि यादव उर्फ गुड्डू और उसका परिवार नाराज था। 25 मई को इस मुद्दे पर पंचायत भी हुई थी, जिसमें विवाद और कहासुनी हुई थी। पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश के चलते रामगिरि ने अपने बेटे आकाश के साथ मिलकर रामदयाल की उनकी ही बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को घर से दूर सूखे नाले के किनारे फेंक दिया, ताकि घटना को हादसा या सामान्य मौत का रूप दिया जा सके।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।