Sultanpur News: धमकी देने के मामले में दम्पति व उसके दो बेटों पर केस

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

Sultanpur News: दोस्तपुर के नारामधईपुर गांव में भूमि के सीमांकन के बाद पिलर उखाड़ने और गाली-गलौज करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक, उसकी पत्नी और दो बेटों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि परिवार ने पिलर उखाड़े और जान से मारने की धमकी दी। जांच जारी है।

Sultanpur News: धमकी देने के मामले में दम्पति व उसके दो बेटों पर केस

Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के नारामधईपुर गांव में भूमि के सीमांकन के बाद लगाए गए पिलर उखाड़ने, गाली-गलौज करने और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक, उसकी पत्नी और दो पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी वीरेन्द्र बहादुर यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व ग्राम प्रधान व अन्य लोगों की मौजूदगी में उनकी भूमि का सीमांकन कर पिलर लगाए गए थे। आरोप है कि शुक्रवार को जयप्रकाश यादव उर्फ पक्का यादव, उनकी पत्नी कुसुम देवी तथा दोनों पुत्र बलराम यादव और विशाल यादव मौके पर पहुंचे और लगाए गए पिलरों को उखाड़कर फेंक दिया।

विरोध करने पर चारों ने गाली-गलौज की और दोबारा पिलर लगाने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।