लखीमपुर खीरी का इनामी सुलतानपुर में मुठभेड़ में हुआ ढेर

Jan 05, 2026 12:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

Sultanpur News - सुलतानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में घायल बदमाश तालिब उर्फ आजम खां को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। तालिब पर लखीमपुर खीरी पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

लखीमपुर खीरी का इनामी सुलतानपुर में मुठभेड़ में हुआ ढेर

-मारे गए बदमाश पर एक लाख रुपये का इनाम था घोषित सुलतानपुर। जिले के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के दियरानपुल के पास हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुआ। उसे उपचार के लिए पुलिस अस्पताल लेकर गई। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की शिनाख्त तालिब उर्फ आजम खां उम्र 26 वर्ष पुत्र गफ्फार खां निवासी गोरिया थाना फरधान जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष लंभुआ संदीप राय ने बताया कि मुठभेड़ में ढेर तालिब पर लखीमपुर खीरी की पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया था।

शातिर बदमाश लंभुआ में पुलिस से हुई मुठभेड़ में ढ़ेर हुआ। कोतवाली प्रभारी संदीप राय ने बताया कि रात में लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के दियरा पुल के पास पुलिस चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में देखते ही पुलिस से उसकी मुठभेड़ हुई। पुलिस पर बदमाश में फायर झोंक दिया। पुलिस ने अपने बचाव में गोली चलाई जिसमें बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया वहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बदमाश के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।