Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsPolice Arrests Another Accused in Fake Gutkha Factory Case in Dulsapur
नकली गुटखा बनाने का एक और आरोपी गिरफ्तार

नकली गुटखा बनाने का एक और आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप: Sultanpur News - दोस्तपुर थाना क्षेत्र के दुल्हापुर खौदा गांव में 15 जुलाई को पकड़ी गई नकली गुटखा फैक्ट्री के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी, अनिल जायसवाल को गिरफ्तार किया है। पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था...

Sun, 7 Sep 2025 06:25 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

दोस्तपुर संवाददाता। दोस्तपुर थाना क्षेत्र के दुल्हापुर खौदा गांव में 15 जुलाई को पकड़ी गई नकली गुटखा फैक्ट्री के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। रविवार को अनिल जायसवाल पुत्र सागरमल निवासी रफीगंज, थाना कटका जिला अंबेडकर नगर को गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि फैक्ट्री पर छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकली गुटखा, मशीनें और नकदी बरामद की गई थी। उस समय चार लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया था। उपनिरीक्षक संघप्रिय गौतम की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट व ट्रेड मार्क अधिनियम सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस अभी बचे दो आरोपितों की तलाश कर रही है।