Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsPharmaceutical Association Protests Against Blocked Access Road for 10 Years
औषधि विक्रेता संघ ने रास्ता खुलवाने के लिए किया प्रदर्शन

औषधि विक्रेता संघ ने रास्ता खुलवाने के लिए किया प्रदर्शन

संक्षेप: Sultanpur News - सुलतानपुर में औषधि विक्रेता संघ ने पिछले 10 वर्षों से बंद रास्ते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। संघ के पदाधिकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि अगर रास्ता नहीं खोला गया, तो वे...

Tue, 28 Oct 2025 12:39 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

सुलतानपुर। औषधि विक्रेता संघ के कार्यालय पर जाने का रास्ता विगत 10 वर्षों से बंद है। औषधि विक्रेता संघ ने सोमवार को सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। संघ के पदाधिकारियेां की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा गया। आरोप लगाया कि पूर्व सभासद की ओर से औषधि विक्रेता संघ के कार्यालय को जाने वाले रास्ते पर दीवाल खड़ी कर लिली है। औषधि विक्रेता संघ के पदाधिकारी अब इस मामले को लेकर आर पार के मूड में हैं। औषधि विक्रेता संघ के पदाधिकारी डॉ.नीरव पाण्डेय ने बताया कि संघ के कार्यालय का नगर पालिका प्रशासन हर महीने किराया तो वसूलता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यालय में जाने का रास्ता नहीं दिलवा पा रहा है। सोमवार की दोपहर औषधि विक्रेता संघ के पदाधिकारी नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचे। वहां से नगर पालिका के दो अधिकारियों को मौके पर लेकर गए। अवरुद्ध रास्ते को दिखाया, और चेतावनी दी कि अगर समय रहते रास्ता नहीं खुलवाया गया तो औषधि विक्रेता संघ बड़ा धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा। संघ के अध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि विगत कई वर्षों से हम लोग नगर पालिका परिषद को अपनी समस्याओं को अवगत करा रहे हैं। इसके बाद भी नगर पालिका की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की गई है। कहाकि इस बार संघ अपने कार्यालय के बंद रास्ते को खोलवाने के लिए कड़ा कदम उठाएगा।