गणित-विज्ञान एवं सांस्कृतिक महोत्सव बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Sultanpur News - कादीपुर में संकुल स्तरीय वैदिक गणित विज्ञान एवं सांस्कृतिक महोत्सव 2025 में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। तान्या तिवारी, आयुषी पाल, अंकिता और अन्य...

कादीपुर, संवाददाता । संकुल स्तरीय वैदिक गणित विज्ञान एवं सांस्कृतिक महोत्सव 2025 में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम बढ़ाया है। गुरुवार को सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानंद नगर में आयोजित संकुल स्तरीय वैदिक गणित, विज्ञान एवं सांस्कृतिक महोत्सव प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड की छात्रा तान्या तिवारी ने बाल वर्ग के गणित प्रयोग में प्रथम स्थान हासिल किया। वही किशोर वर्ग गणित प्रयोग में आयुषी पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग गणित प्रदर्शन में अंकिता ने प्रथम एवं किशोर वर्ग प्रशन मंच प्रतियोगिता में सम्राट बरनवाल, आशीष वर्मा एवं अभिषेक पांडे की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
तरुण वर्ग गणित प्रदर्शन में विराट प्रताप सिंह एवं प्रियांशु कुमार धुरिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। तरुण वर्ग विज्ञान प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र हर्षवर्धन श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आचार्य पत्र वाचन में विद्यालय के आचार्य नीरज पांडे को प्रथम स्थान हासिल हुआ। शुक्रवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्र ने सभी विजयी छात्र छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




