सुलतानपुर-अमन कायम करने के लिए मजस्जिदों में मांगी गई दुआ
Sultanpur News - सुलतानपुर में अमेरिका-इजराइल के ईरान पर हमले और अयातुल्ला खामेनेई की मौत से मुसलिम समाज में रोष है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने पुतला फूंका और युद्ध विराम की मांग की। लोगों ने शांति के लिए दुआ की और बातचीत के माध्यम से विवाद सुलझाने की अपील की।

सुलतानपुर, संवाददाता। अमेरिका-इजराइल का ईरान पर हमला और इस हमले में ईरानी राष्ट्र प्रमुख अयातुल्ला खामेनेई की मौत की सूचना से जिले के मुसलिम समाज में रोष दिखा। भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी ने बस स्टेशन के पास ट्रंप व नेतंयाहू का प्रतीकात्मक पुतला फूंकर विरोध भी जताया। वहीं शहर की मरकज मस्जिद में विश्व शांति के लिए अमन चैन की दुआ मांगी गई। लोगों ने जल्द बातचीता का रास्ता अख्तियार कर युद्ध विराम की मांग की है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ((मार्क्सवादी) के नेतृत्व अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइली राष्ट्रपति नेतन्याहू का पुतला दहन कर ईरान पर किए जा रहे हमले को तत्काल रोकने की मांग की गई।
राज्य सचिव रवि मिश्र ने कहा कि अमेरिका-इजराइल की जोड़ी दुनिया में अशांति फैलाने का काम कर रही है। यह साम्राज्यवादी हमला ईरान की संप्रभुता के खिलाफ़ है। जिला सचिव राधेश्याम वर्मा ने कहा कि दुनिया के तमाम देशों पर अपनी सैन्य कार्यवाही से उनके संसाधनों पर कब्जा करने की अमेरिका की पुरानी रणनीति है,जो कि बहुत ही निंदनीय है। हम मांग करते हैं हमारी सरकार अमेरिका के इस तरह के साम्राज्यवादी नीति का विरोध करे। जिला सचिव मंडल सदस्य शशांक पाण्डेय ने कहा कि हम ईरान की जनता के साथ अपनी एकजुटता प्रदर्शित करते हुए अमेरिका और इजराइल की सैन्य कार्यवाही का पुरजोर विरोध करते हैं और मांग करते हैं कि यह कार्यवाही तत्काल रोकी जानी चाहिए। इस मौके पर राजबहादुर यादव, बालकृष्ण मिश्रा, रामनिहाल, मंजू सिंह, सुनील सिंह, अनिल दुबे, श्यामू मौर्य, जवाहर लाल, राम सजीवन, उदयराज गुप्ता, राधेश्याम वर्मा सहित दर्जनों लोग शामिल रहे। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पटैला गांव निवासी मोहम्मद साद ने अमेरिका- इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध पर कहा कि यह जंग किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। उनका मानना है कि हर मसले का हल सिर्फ बातचीत से निकल सकता है। दोनों देशों को आपस में बैठकर बात करनी चाहिए और विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना चाहिए। उन्होंने दुनिया के सभी नेताओं से अपील की कि वे हिंसा को बढ़ावा न दें, बल्कि शांति की दिशा में काम करें। गौराबरामऊ गांव निवासी अरशद पवार पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नेशनल लोक तांत्रिक पार्टी ने ईरान की तारीफ की और कहा कि ईरान ने झुकने से इनकार करके अमेरिका के गर्व और इजराइल के अहंकार को तोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि ईरान एक गरीब देश है, लेकिन उसने जो जवाबी कार्रवाई की, उससे अमेरिका परेशान है और इजराइल में हड़कंप मचा हुआ है। इस कार्रवाई से अमेरिका तिलमिला रहा है और इजराइल बौखला गया है। वे चाहते हैं कि ईरान में सत्ता परिवर्तन हो जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



