Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsNSS Provides Hot Meals to Needy in Sultanpur
मेडिकल कालेज व रेलवे स्टेशन पर बांटा गया निश्शुल्क भोजन

मेडिकल कालेज व रेलवे स्टेशन पर बांटा गया निश्शुल्क भोजन

संक्षेप:

Sultanpur News - सुलतानपुर में राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ ने मरीजों, तीमारदारों और गरीबों को गरम, ताजा और स्वच्छ भोजन वितरित किया। संस्था के संरक्षक निजाम खान के अनुसार, कई लोग अस्पतालों में घंटों रहते हैं और भोजन की कमी का सामना करते हैं। संघ का यह अभियान जरूरतमंदों के लिए राहत का माध्यम बना है।

Nov 21, 2025 06:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

सुलतानपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ की ओर से वहां मौजूद मरीजों, तीमारदारों, यात्रियों और गरीब असहाय लोगों को गरम, ताजा और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया गया। भोजन वितरण के दौरान विशेष ध्यान साफ-सफाई और गुणवत्तापूर्ण सामग्री पर दिया गया, ताकि जरूरतमंदों को पौष्टिक आहार मिल सके। संस्था के संरक्षक निजाम खान ने बताया कि कई बार ऐसे लोग अस्पतालों व सार्वजनिक स्थलों पर घंटों रहने को मजबूर होते हैं, जिनके पास भोजन की समुचित व्यवस्था नहीं होती। ऐसे में संगठन का यह अभियान उनके लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है। सदस्यों ने कहा कि भोजन लेने वालों की मुस्कान और उनका आशीर्वाद ही कार्यक्रम को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अध्यक्ष मेराज अहमद खान ने कहा कि “हमारा उद्देश्य सिर्फ खाना खिलाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी जरूरतमंद को भूखा न रहना पड़े। समाज की सेवा ही संगठन की वास्तविक शक्ति है।” उन्होंने आम लोगों से भी आगे आकर इस तरह के मानवीय कार्यों में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने संगठन के इस अभियान की जमकर सराहना की और इसे जरूरतमंदों के लिए बेहद उपयोगी बताया। संघ ने आगे भी सेवा कार्यों को और विस्तार देने की बात कही है। इस मौके पर प्रदीप श्रीवास्तव, अनिल यादव, आदर्श सिंह, नफीसा बानो, सरदार गुरुप्रीत सिंह, नन्हा, यूसुफ पठान, सुहेल सिद्दीकी, हाजी फैज उल्लाह अंसारी, बैजनाथ प्रजापती, माता प्रसाद जायसवाल भोलू बृज कुमार भारती, विवेक सिंह इत्यादि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।